Health Tips: दांतों को मजबूत बनाती है कैल्शियम युक्त डाइट, पीलापन दूर करने के लिए आजमाएं ये नुस्खा
https://ift.tt/2VT6xmU
Health Tips: इन चीजों के अत्यधिक प्रयोग से दांतों पर धब्बे भी होने लगते हैं। यूनानी उपचार में दांतों की इस समस्या के लिए इन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
जंक फूड, डिब्बाबंद फ्रूट जूस, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और शराब में मौजूद एसिड से हमारे दांतों में पीलापन आ जाता है। इन चीजों के अत्यधिक प्रयोग से दांतों पर धब्बे भी होने लगते हैं। यूनानी उपचार में दांतों की इस समस्या के लिए इन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
Read More: दर्द निवारक दवाओं का बिना चिकित्सक की सलाह के न करें सेवन, हो सकती है अल्सर की समस्या
पनीर:
इसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी होता है। यह मुंह में फैले एसिड को दूर कर दांतों की सडऩ और धब्बों की समस्या में लाभकारी होता है। हफ्ते में एक से दो बार 100 ग्राम पनीर खा सकते हैं।
गाजर:
इसमें विटामिन ए व के गुण होते हैं जो दांतों की इनेमल लेयर को मजबूत बनाते हैं। यह दांतों का पीलापन और कैविटी दूर करती है। इसके लिए एक गाजर रोजाना खाएं।
Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए भोजन में शामिल करें बथुआ, यहां जानें इसके औषधीय गुण
फिटकरी:
इसे भूनकर पीस लें। इस चूर्ण से मंजन करने से दांतों का पीलापन और धब्बे ठीक होते हैं। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से भी लाभ होता है। यूनानी चिकित्सा में हर्बल पायोकिन पेस्ट से दांत साफ करने की सलाह दी जाती है।
August 13, 2021 at 10:49PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com