Beauty Tips: एलर्जी व मुंहासे में कारगर है हल्दी, ऐसे करें इस्तेमाल

Beauty Tips: एलर्जी व मुंहासे में कारगर है हल्दी, ऐसे करें इस्तेमाल

https://ift.tt/3ibtp9N

Beauty Tips: हरिद्रा खण्ड का मुख्य घटक हरिद्रा यानि हल्दी है इसलिए इसे हरिद्रा खण्ड कहते हैं। यह एंटी एलर्जिक व एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है।

उपयोग : हरिद्रा खण्ड त्वचा पर पित्ती (अर्टिकेरिया) की कारगर दवा है। यह एलर्जिक चर्म रोग व जुकाम, खुजली, एक्जिमा, मुंहासे घटाकर त्वचा पर चमक लाता है।

सामग्री : हरिद्रा खण्ड घर पर आसानी से बना सकते है।

Read More: तेजी से वजन का घटना भी हैं गंभीर बीमारी का संकेत

मुख्य द्रव्य : हल्दी पाउडर 400 ग्राम, गाय-घी 300 ग्राम, गाय-दूध 3 लीटर, मिश्री 2.5 किग्रा।

प्रक्षेप द्रव्य : सोंठ, काली-मिर्च, पिप्पली, तेज पत्र, छोटी इलायची, दालचीनी, वायविडंग, निशोथ, नागकेशर, नागर मोथा, हरड़, बहेड़ा व आंवला (सभी प्रत्येक 48 ग्राम)।

Read More: बदलते मौसम के साथ बीमारियों से बचने के लिए जरूर अपनाए ये उपाय

विधि : एक पात्र में घी गर्म कर हल्दी पाउडर को 2-3 मिनट धीमी आंच पर भूनें। एक अन्य बर्तन में उबले दूध में मिस्री मिला लें। दूध में भुनी हल्दी डालें व धीमी आंच पर इसे गाढ़ा होने दें। जब मिश्रण गिलास में डालने पर पेंदे में जम जाए तथा सुगंध आए तो उतारें। अब इसमें सभी प्रक्षेप डालें और मिलाएं। इसे 3-6 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ डॉक्टरी सलाह से लें। इसे गर्भवती न लें।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार





July 29, 2021 at 11:00PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments