Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये बेहद आसान और घरेलू नुस्खे

Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये बेहद आसान और घरेलू नुस्खे

https://ift.tt/3xEdxBY

Beauty Tips: खुबसूरत दिखने की चाहत सबके दिल में होती है। आजकल हर कोई अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऎसे ही कुछ होममेड टिप्स के बारे में-

दूध
अगर आपकी स्किन बहुत ऑइली है तो दूध में एक आइस क्यूब डूबा कर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन का एक्स्ट्रा ऑइल हट जाता है और चेहरा साफ लगने लगता है। इसके अलावा ठंडे दूध में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे भी स्किन ग्लोइंग हो जाती है।

Read More: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अलग-अलग कंपनियों की लगवाना बेहद खतरनाक, जानिए कैसे

खीरा
खीरा स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। खीरे को काटकर फ्रिज में रख दें और जब वो ठंडे हो जाएं तो उसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और थकावट दूर होगी। इससे आंखों में चमक आ जाती है। आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। खीरे के ज्यूस में कॉटन डूबोकर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह लगाइए और फिर 10-15 मिनट बाद कॉटन हटा लीजिए। ऎसा करने से कुछ ही दिनों में आपके डार्क सर्कल्स मिट जाएंगे।

Read More: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे

करौंदा
भारतीय करौंदा भी चेहरे को चमकदार बनाने में सहायक है। इसे उबाल कर या सूखा ही पानी के साथ चेहरे पर लगाएं। सुखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

शहद
अगर आपके पास वक्त कम है और आपको चेहरे को चमकदार बनाना है तो शहद का इस्तेमाल करें। शहद को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा बहुत ही कोमल और चमकदार बन जाएगा।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर





July 15, 2021 at 09:56PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments