Chapped Lips Home Remedies: होंठ फटने पर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फायदा

Chapped Lips Home Remedies: होंठ फटने पर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फायदा

https://ift.tt/3qF2tBR

Chapped Lips Home Remedies: होंठ फटने की समस्या आम है। यह किसी भी प्रकार के मौसम में हो सकती हैं। लेकिन सर्दी के दिनों में बच्चों और बड़ों सभी में देखने को मिलती है। इसके कारणों की बात करें तो शरीर में पानी की कमी, एलर्जी या विटामिन-बी और आयरन की कमी प्रमुख हैं। चिकित्सकीय सलाह के अतिरिक्त आप घरेलु नुस्खे भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलु उपाय जो होंठ फटने की समस्या से तुरंत निजात दिलाते हैं।

Read More: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे

1. घी में थोड़ा नमक मिलाइए और इसे दिन में दो बार होंठो और नाभि पर आहिस्ता से लगाइए।
2. बादाम का तेल रोजाना होंठो पर लगाने से भी आपके होंठ नहीं फटेंगे। इस तेल की मालिश होंठो पर हल्के हाथों से कीजिए।
3. दूध की मलाई लें और इसमें थोड़ हल्दी पाउडर मिलाइए। दिन में दो बार इस पेस्ट की मालिश अपने होंठो पर कीजिए।
4. आपकी त्वचा की तरह आपके होठों को भी नमी की जरूरत होती है, इसलिए पानी, फल और सब्जियों का खूब सेवन करें।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

5. होंठ बेजान हो गए हैं तो गुलाब के फूल की पत्तियां पीस कर इसमें ग्लिसरीन मिला लें। इस मिश्रण को होंठो पर लगाएं।
6. छाछ से निकले मक्खन में केसर मिलाकर होंठो पर लगाने से होंठ गुलाबी और मुलायम होते हैं और फटना बंद हो जाते हैं।
7. सरसों के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर होंठो और नाभि में लगाने से फटे होंठ नहीं फटते हैं।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

8.दिन में भी होठों पर शिया बटर लगाएं। यह एसपीएफ के गुणों से समृद्ध होता है और होठों को पोषण देता है।
9. बाहर जाते समय एसपीएफ युक्त लिप ग्लॉस लगाएं क्योंकि आपकी त्वचा की तरह धूप आपके होठों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। होंठ काले पड़ सकते हैं।
10. आपकी त्वचा की तरह आपके होठों को भी नमी की जरूरत होती है, इसलिए पानी, फल और सब्जियों का खूब सेवन करें।
11. रूखे व फटे होठों पर शहद और चीनी से बना स्क्रब लगाएं। यह मिश्रण सौम्यता से रूखापन दूर कर देगा। शहद होठों की कोमलता बरकरार रखता है।

Web Title: Health News: chapped lips home remedies in hindi





June 30, 2021 at 12:02PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments