घर पर इन आसान टिप्स से करें चॉकलेट पेडीक्योर और पाएं खूबसूरत पैर
https://ift.tt/39u40nd
नई दिल्ली। चेहरे और हाथों की देखभाल करने के साथ साथ हमें पैरों का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। जिसके लिए जरूरी होता है पेडीक्योर। लेकिन पैरों को साफ रखने के लिए हर महीने पार्लर जाकर काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। यदि आप चाहें को घर पर ही पेडीक्योर करके पैरों की त्वचा पर एक अलग सा ग्लो ला सकती हैं इसके लिए आज हम आपको होममेड चॉकलेट पेडिक्योर बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिससे आप काफी कम समय में घर पर कम खर्च में चॉकलेट पेडिक्योर तैयार कर सकती है। जानिए इसे तैयार करने का तरीका..
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
एक बड़ी पिघली हुई चॉकलेट, 1चम्मच चीनी, कप दूध, 2 चम्मच शहद, 1 टब गर्म पानी, फुट स्क्रब, नेल फाइलर, नेल स्क्रबर, नेल कटर, नेल पेंट, नेल पेंट रिमूवर, मॉइश्चराइजर और 1 तौलिया।
पेडीक्योर करने के तरीके:
- चॉकलेट पेडीक्योर करने से पहले आप अपने पैर के नाखूनों की सारी गंदगी को अच्छी तरह से साफ कर लें। साथ ही नाखूनों को काटकर उन्हें शेप दें।
- अब एक बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें कुछ समय के लिए अपने पैर डालकर बैठ जाएं। इस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक भी मिला दें। पानी में 10-15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें।
- इसके बाद पिघली हुई चॉकलेट में दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में पैर डालकर आराम करें। पैरों को इस पेस्ट में कम से कम 20 मिनट तक डालकर रखें। इसके बाद पैर धो लें।
- पैर धोने के बाद इन्हें स्क्रब करें। स्क्रब करने से पैर की मृत कोशिकाएं हट जाती है स्क्रबिंग के बाद पैरों को ठंडे पानी से या वेट टिशू से साफ कर लें।
- अब अपने पैरों पर मॉइश्चराइजर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है। इसके बाद नाखूनों पर अपना पसंदीदा नेल पेंट लगाएं।
चॉकलेट पेडीक्योर के फायदे
चॉकलेट पेडीक्योर करने से पैरों की त्वचा हाइड्रेट रहती है, मृत कोशिकाएं दूर होती है। हटाने और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। जिससे पैरों की थकान भी दूर हो जाती है।
March 25, 2021 at 12:52AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com