घर और बाहर दिखेगा कंफर्ट वियर, स्वेटर वेस्ट से लेकर बोल्ड शोल्डर्स आपको देंगे नया लुक
कोविड की वजह से अब तक लोग घर पर ज्यादा रहे और कंफर्ट वियर ही पहना। ऐसे में कंफर्टेबल वियर की लोगों को आदत हो गई है। 2021 में कंफर्ट वियर पर ही सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इन्हें एलिवेटेड लाउंज वियर का नाम दिया जाएगा। ढीले आउटफिट्स ज्यादा पहने जाएंगे। एलिवेटेड लाउंज वियर यानी ऐसे कंफर्ट क्लॉथ जिन्हें घर में और बाहर भी कैरी किया जा सकता है।

स्वेटर वेस्ट
कोच और लुई विटॉन जैसे बड़े ब्रांड्स 2021 में स्वेटर वेस्ट लेकर आए हैं। इन्हें ओवरसाइज्ड टीशर्ट्स या ट्राउज़र्स पर पहना जा सकता है। इन्हें घेर वाली स्कर्ट्स पर भी पहना जा सकता है। स्वेटर वेस्ट को कई तरह से लेयर कर सकते हैं।

बोल्ड शोल्डर्स
हर सीजन में अलग बोल्ड शोल्डर्स कैरी किए जाएंगे। हर वॉर्डरोब में बोल्ड शोल्डर्स मेनस्टे बन जाएंगे। बोल्ड शोल्डर्स के साथ फैशन स्टेटमेंट बनाया जा सकता है। इसके साथ स्लिम ट्राउज़र्स टीम कर सकते हैं।
4. वॉल्यूम
2021 में वॉल्यूमिनस ड्रेसेस खूब दिखाई देंगी। ये वर्क-फ्रॉम-होम फ्रेंडली आउटफिट है जो आपको फैशनेबल लुक देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q5gCqn
https://ift.tt/2Xos1Wg
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com