हर मौसम में गर्ल्स की पहली पसंद बनेंगे फ्लिप-फ्लॉप्स, फॉर्मल वियर के तौर पर सालभर छाए रहेंगे क्लॉग्स
आप चाहे ऑफिस के लिए फुटवियर खरीदें या पार्टी के लिए, इसमें ढेरों ऑप्शंस आपको मिल जाएंगे। इस साल सैंडिल्स के अलावा क्लॉग्स जैसे ऑप्शंस भी पसंद किए जाएंगे जिन्हें अवसर का ख्याल रखते हुए खरीदा जा सकता है। इस साल के फुटवियर ट्रेंड में शामिल ये चार विकल्प आपको जरूर पसंद आएंगे।

1. स्ट्रैपी सैंडल
इस साल अंगूठे के लिए बनाई गई स्ट्रैप की रिंग में नए प्रयोग किए जाएंगे। इस वजह से ये काफी मशहूर हो सकते हैं। स्ट्रैप्स के साथ भी नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।
2. फ्लिप-फ्लॉप
कंफर्टेबल और कूल लुक्स के कारण फ्लिप-फ्लाॅप्स पहली पसंद होंगे। इन्हें किसी भी मौसम में कैरी किया जा सकता है। अब हर मौसम में अलग फ्लिप-फ्लॉप्स नजर आएंगे।

3. क्लाॅग्स
क्लाॅग्स को कंफर्टेबल और कूल लुक्स के लिए ही जाना जाता है। इसमें पैर का आधा हिस्सा अच्छे से कवर्ड रहता है। इसे कैजुअल वियर में तो पहना ही जाएगा, फॉर्मल वियर की तरह भी कैरी किया जाएगा।
4. फाॅर्वर्ड फ्लैटफार्म
फ्लैटफार्म को हर सीजन में पहना जा सकता है। किसी भी अटायर को यह बोल्ड लुक देता है। हील्स काफी मोटी होती हैं जो हाइट भी बढ़ा देती हैं। इसे ड्रेसस से लेकर ट्राउज़र्स तक, हर ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i20h3i
https://ift.tt/3i1Bdt5
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com