विंटर पार्टी या गेट टू गेदर में आपके लिए परफेक्ट ये 5 ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रेड लिपस्टिक और गोल्ड आई लाइनर से मिलेगा परफेक्ट लुक

इस मौसम में होने वाले गेट टू गेदर के लिए सीज़नल लुक्स क्रिएट कर रही हैं तो कोऑर्डिनेटेड फेस मेकअप जरूरी है, जैसे डॉटेड कैट आइज़ के साथ क्लासिक रेड लिप्स सबसे अच्छे लगेंगे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मेकअप से जुड़ी ये बारीकियां भी जानें।

1. रेड लिप्स : पार्टी लुक के लिए रेड लिप्स हमेशा ही पहली पसंद रहे हैं। इस बार ग्लॉसी शियर रेड लिप पसंद किया जा रहा है। इस शेड के साथ एक हाइड्रेटेड पाउट क्रिएट किया जा सकता है। ग्लॉसी फिनिश लिप्स को लास्टिंग शाइन देगी।

2. गोल्ड आई लाइनर: हालांकि ट्रेडिशनल ब्लैक आइलाइनर कभी आउट-ऑफ-ट्रेंड नहीं होता पर पार्टी में ट्रेडिशनल से हटकर ट्राय किया जा सकता है। आई मेकअप में मैटेलिक शेड्स फेस्टिवल ग्लो देंगे, खासकर गोल्ड।

3. स्मोकी आइज़: आप क्लासी आई मेकअप चाहती हैं तो स्मोकी आइज़ सॉलिड चॉइस हो सकती है। आंखों को ग्लो देने के लिए मैट और शिमरी शैडो शेड्स ब्लेंड कर सकती हैं। ये हर आई शेप पर अच्छे लगेंगे।

4. रोज़ गोल्ड हाईलाइट : पार्टी में हाईलाइटेड ग्लोइंग कॉम्प्लेक्शन के साथ चेहरे के फीचर्स भी हाईलाइट हो जाते हैं। सादे हाईलाइटर के बजाय इस बार रोज़ गोल्ड हाईलाइटर्स पहली पसंद बने हुए हैं।

5. सिल्वर लिड्स : मैटलिक शेड्स इस फेस्टिव सीजन में पहली पसंद बन चुके हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिल्वर आई शैडो खास पसंद बन गया है। ये लिड्स को सुपर शाइनी लुक देता है और इसके साथ किसी और शेड की जरूरत नहीं पड़ती। इसे लिड्स पर लगा सकते हैं, क्रीस पर ब्लेंड कर सकते हैं। यह शेड आंखों को वॉल्यूम भी देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These 5 beauty products, red lipstick and gold eye liner will give you the perfect look in a Winter Party or Get to Gather


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bmaYMJ

https://ift.tt/2MRO7hN

Comments