वक्त के साथ बदलने में यकीन रखती हैं 100 साल की आजी, वे कहती हैं - ''मेरी सोच बहुत सिंपल है बेटा, जियाे और जीने दो''

सोशल मीडिया पर ऐसी कई कहानी वायरल होती हैं जो लोगों को जिंदगी के मायने सीखा जाती हैं। 100 साल की एक उम्रदराज महिला की कहानी इन दिनों फेसबुक पेज 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' पर वायरल हो रही है। इस महिला को उनके पोता-पोती आजी कहते हैं। आजी का जन्म 1920 में हुआ था। वे महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहीं तो हिटलर के जमाने को भी करीब से देखा। लोगों को सुनाने के लिए उनके पास कई सच्ची कहानियां हैं। अपने अनुभव के आधार पर वे जिंदगी को भरपूर जीना चाहती हैं।

आजी मानती हैं कि समय के साथ हम सबको बदलना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को देखकर खुद को बदला। आज वे पिज्जा जैसे जंक फूड भी घर के लोगों के साथ बैठकर मजे से खाती हैं। आजी ने बताया - ''मेरे साथ वाली महिलाएं मुझे हद से ज्यादा फॉरवर्ड मानती हैं। वे कहती हैं मैं अपने बच्चों को बिगाड़ रही हूं। लेकिन मैं इस बात में यकीन करती हूं कि वक्त के साथ हम सबको बदलना चाहिए। इसलिए जब मेरे बच्चे बड़े हुए तो मैं भी उनके साथ बड़ी होती गई और मैंने वक्त के साथ खुद को भी बदला। हालांकि मेरे पति के साथ मैं कभी डिनर के लिए घर से बाहर नहीं गई। लेकिन मैं उनसे भी जिद करती थी कि वे मुझे और बच्चों को बर्गर और पिज्जा खिलाने ले जाएं। आखिर ऐसा कौन है जो पिज्जा खाने से मना कर सकता है''।

आजी की वजह से घर के अन्य लोगों द्वारा विरोध करने के बाद भी उनके बेटे की इंटरकास्ट मैरिज संभव हो पाई। आजी कहती हैं - ''मेरी सोच बहुत सिंपल है बेटा। जियाे और जीने दो। मेरी इसी सोच की वजह से आज भी मेरे 5 बच्चे और 10 पोता-पोती उनके हर सेलिब्रेशन में मुझे साथ रखते हैं''।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 years old Aaji believes in changing with time, she says - my thinking is very simple son, live and let live


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JUSnMf

https://ift.tt/3bsS9aq

Comments