मशहूर डेटिंग एप ने इंस्टाग्राम मॉडल लूना बेना पर लगाया प्रतिबंध, यहां उनकी खूबसूरती बनी परेशानी की वजह

इंस्टाग्राम मॉडल लूना बेना का दावा है कि डेटिंग एप टिंडर ने उनके खूबसूरत फोटोज को फेक बताया। लूना ने इस एप को 2017 में जॉइन किया था। लूना का कहना है कि उनके लिए इस एप पर हिट होने की वजह से कई मैरिज प्रपोजल आए। लाखों लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते।

ऐसे भी कई लोग थे जो उनसे मिलने की चाहत पूरी करने के लिए उन्हें मुंहमांगी कीमत देने को तैयार थे। इस ऐप से जुड़ने के बाद लोग उनकी फोटो चुराकर अकाउंट्स बनाने लगे। टिंडर के अलावा फेसबुक पर भी उनकी फोटो को चुराकर फेक अकाउंट बनाया गया। इसे लाखों लोग फॉलो करते हैं।

लूना को अपनी खूबसूरती की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। कई लोग उन्हें टिंडर के माध्यम से न मिलने की वजह से धमकी भी दे चुके हैं। लूना कहती हैं - 'ये बिल्कुल गलत है कि लोग मेरे नाम की फेक प्रोफाइल बनाते हैं और फिर इससे कमाई भी करते हैं'।

लूना की दिक्कत उस वक्त बढ़ी जब उनके कई फेक अकाउंट्स के चलते यह पता लगा पाना मुश्किल हो गया है कि उनका कौन सा अकाउंट असली है और कौन सा नकली। जब लूना इस डेटिंग एप पर अपने ओरिजिनल अकाउंट बनाने की कोशिश करती हैं तो टिंडर इसे फेक प्रोफाइल समझकर ब्लॉक कर देता है। फिलहाल लूना खुद को इस ख्याल के साथ तसल्ली दे रही हैं कि इंटरनेट पर इस डेटिंग एप के अलावा भी पैसे कमाने और शोहरत पाने के कई तरीके हैं।

यह भी पढ़ें :

लॉकडाउन में भी जारी रहा इनका मिशन:भिलाई की 49 वर्षीय डिंपल कौर अब तक स्कूल, कॉलेज और झुग्गियों में बांट चुकी हैं 5 लाख सैनिटरी पैड्स, लोगों ने नाम दिया 'पैड दीदी'

दोस्तों ने नाम दिया लंबे बालों वाली परी:सबसे लंबे बालों वाली निलांशी पटेल ने तीसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अर्जेंटीना की टीनएज गर्ल को हराकर दर्ज किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

अपमान सहा लेकिन हार नहीं मानी:कर्नाटक की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर त्रिनेत्रा, वे सोशल मीडिया पर लेस्बियंस के प्रति लोगों की सोच बदलना चाहती हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Famous dating app banned Instagram model Luna Bena, due to her beauty here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IrvVJA

https://ift.tt/36qcM2X

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी