पालतू शेर के साथ घूमते हुए दिखी एक लड़की, ये नजारा गाड़ी में बैठे एक ड्राइवर ने देखकर कहा - देखो एक ऐसा शहर भी है जहां टाइगर के साथ बच्चे सड़कों पर नजर आते हैं
शेर का नाम सुनते ही बच्चे तो बच्चे बल्कि बड़े भी डर जाते हैं। लेकिन मैक्सिको की एक लड़की का वीडियाे इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की अपने पालतू टाइगर को घूमाते हुए दिख रही है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिको के गोसाव शहर की धुल भरी सड़क पर टाइगर के पैरों के निशान मिले।
यह लड़की टाइगर के साथ बहुत खुश दिख रही है। लड़की के साथ टाइगर बहुत शांत है और आराम से घूमता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में एक ड्राइवर अपनी गाड़ी से लड़की के पास आते हुए दिख रहा है। वह कह रहा है- ''देखो, एक ऐसा शहर भी है जहां टाइगर के साथ बच्चे सड़कों पर नजर आते हैं''। यह आदमी उस लड़की के पास पहुंचा और उसने लड़की से उसके पिता के बारे में पूछा। इस दौरान उसने अपने कैमरे के एंगल को चेंज किया ताकि लड़की के साथ शेर का क्लियर फोटो ले सकें।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले इस तरह के जानवरों को कैद में रखना चाहिए।
वहीं कई लोगों को ये वीडियो इंटरेस्टिंग लग रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि अथॉरिटीज द्वारा इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई न करने की वजह से ही ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHVpBC
https://ift.tt/37jycRt
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com