पानी पूरी से हलवा पराठा तक, लॉकडाउन में अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड को मिस कर रहे ये 5 शेफ, सोशल मीडिया पर बयां यूं बयां किया अपना फूड लव

जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से जिन चीजों को लोग सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं, उनमें स्ट्रीट फूड भी शामिल है। ऐसे ही लोगों में वो शेफ भी हैं जो खुद तो सारी दुनिया को एक से बढ़कर एक लजीज खाना पकाकर खिलाते हैं।

लेकिन जब उनके खुद के खाने की बारी आती है तो वक्त मिलते ही वे देश और दुनिया के बड़े रेस्टोरेंट में जाने के बजाय स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं। फिर चाहे दिल्ली के सरोजिनी नगर की चाट हो या मुंबई का वड़ा पाव।

देश के ऐसे कई शेफ हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने स्ट्रीट फूड के प्रति प्यार को दर्शाया है। उन्होंने ये भी बताया कि ऐसी कौन सी खाने की चीजें हैं जिन्हें लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा मिस किया गया। एक नजर टॉप 5 शेफ के स्ट्रीट फूड लव पर।

डोमा को याद आए प्यारे कबाब
डोमा वेंग कोलकाता में ब्लू पॉपी रेस्टोरेंट की शेफ हैं। वैसे तो वे डम्पलिंग और मोमोज बनाने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब उनसे खुद उनके फेवरेट फूड के बारे में पूछा जाता है तो वे प्यारे कबाब खाना पसंद करती हैं। लॉकडाउन के बाद से अब तक वे सेंट्रल कोलकाता की गलियों में मिलने वाले प्यारे कबाब को मिस कर रही हैं।

वे कहती हैं लॉकडाउन से पहले प्यारे कबाब बनाने वाले ठेले पर लोगों की भीड़ देखते ही बनती थी। इन कबाब को हरे धनिये की चटनी के साथ खाना उन्हें बहुत पसंद है। प्यारे कबाब सीख कबाब की तरह ही होते हैं। इसे लोहे की सलाखों पर ग्रिल किया जाता है।

संचित साहू के फेवरेट दही बड़ा आलू दम
नई दिल्ली के शेफ संचित साहू कटक (ओडिशा) के रहने वाले हैं। दिल्ली में रहने के बाद भी वे कटक के दही बड़ा आलू दम को खूब मिस करते हैं। इस डिश में एक वड़ा होता है। इसके ऊपर मसालेदार आलू दम को डाला जाता है। उसके ऊपर सेंव, चटनी और कटे हुए प्याज की गार्निशिंग की जाती है।

लॉकडाउन में वे अपने फेवरेट स्ट्रीट वेंडर रघु द्वारा बनाई गई इस डिश को याद करते हैं। संचित जब कटक जाते हैं तो रोज इस ठेले की ये खास डिश खाना पसंद करते हैं। वे कहते हैं कि कटक के ये डिश इतनी मशहूर है जिसका स्वाद लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं।

पवन बिष्ट नहीं भूल पाए हलवा पराठे का स्वाद
शेफ पवन बिष्ट कहते हैं लॉकडाउन से पहले मैं अपने दोस्तों के साथ रोज पुरानी दिल्ली या निजामुद्दीन जाकर हलवा पराठा खाता था। डीप फ्राय किए हुए पराठे को सूजी के हलवे के साथ खाना पवन को खूब पसंद है।

इस पराठे को टूटी फ्रूटी से सजाकर आकर्षक बनाया जाता है। इससे इसका स्वाद भी बढ़ता है। पुरानी दिल्ली में मिलने वाले कबाब, बटर चिकन टिक्का को रूमाली रोटी, प्याज और हरी चटनी के साथ खाना उन्हें अच्छा लगता है।

संजना पटेल
ला फॉलिज चॉकलेट फैक्ट्री की एग्जीक्युटिव शेफ संजना पटेल फ्रेंच पेस्ट्रीज और ब्रेड बनाने के लिए जानी जाती हैं। वक्त मिलते ही उन्हें स्ट्रीट फूड पानी पूरी को एंजॉय करना अच्छा लगता है।

वे कहती हैं जब मैंने मुंबई के बांद्रा में अपने काम की शुरुआत की थी तो मैं हर हफ्ते एलको आर्केड में पानी पूरी खाने जाती थी। मेरी तरह मेरी दादी को भी चाट का बहुत शौक है। वे जब भी बांद्रा जाती हैं तो एलको की पानी पूरी जरूर खाती हैं।

लॉकडाउन के दौरान भी संजना ने रगड़ा पेटिस के साथ एक्स्ट्रा मीठा और पानी पूरी को मिस किया। वे कहती है- शाम के वक्त रगड़ा पेटिस पर अलग से भुना हुआ जीरा डालकर खाना उन्हें पसंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Pani Puri to Halwa Paratha, these 5 chefs missing their favorite street food in lockdown, describing their food love on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QAoDE1

https://ift.tt/3lqXDFh

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी