पेस्ट्री डिजाइनर केरिन ने अपनी सास से बनाना सीखी पाई, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई उनकी ये डिश, खूब मिल रहीं तारीफें

ये कम ही सुनने में आता है कि पाई इतनी सुंदर भी हो सकती है जिन्हें देखते ही खाने का मन करे। लेकिन पेस्ट्री डिजाइनर केरिन फेफ बोशेक ने पाई को डेकोरेट करके इतना खूबसूरत बना दिया जो तारीफ के काबिल है। इन पाईज को कला के खूबसूरत नमूनों के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जर्मन की रहने वाली पाई मास्टर केरिन हफ्ते में कम से कम तीन पाई बेक करती हैं। वे इन पाईज की कुछ तस्वीरें खींचकर इसे अपनी दोस्तों को दे देती हैं। वे इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम फैंस के साथ शेयर करती हैं। वे जितनी मेहनत के साथ पाई बनाती हैं, उतनी ही मेहनत इनके फोटो को संभालकर रखने में भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरों को देखकर लोग शेयर करते नहीं थकते।

केरिन ने टीनएज में बेकिंग अपनी मां और दादी से उस वक्त सीखी जब वे सेंट्रल जर्मनी में रहती थीं। उस वक्त वे छोटी-छोटी और सिंपल पाई बनाती थीं। पाई को लेकर उनके पैशन को नई दिशा शादी के बाद उस वक्त मिली जब उनके पति ब्रूस ने उनकी इस कला को बढ़ावा दिया। ब्रूस की मां अवार्ड वीनिंग बेकर थीं । उन्होंने पाई बनाने के अपने सारे सीक्रेट केरिन के साथ शेयर किए। वे मानती हैं कि क्रस्ट पाई को नया कलेवर देने के लिए एकदम परफेक्ट होता है।
केरिन ने अपनी सास की रेसिपीज में कई बदलाव किए और पाई बनाने की खुद की तकनीक विकसित की। ये उनके लिए चैलेंज ही था कि किस तरह पाई को केक जैसा डेकोरेट किया जाए। समय के साथ-साथ उनकी बेकिंग स्किल में निखार आता गया। केरिन कहती हैं कि पाई के आटे को डेकोरेट करने के लिए शार्प चाकू जरूरी है। इससे हर तरह की सजावट आसान हो जाती है।

केरिन डेकोरेशन के लिए जियोमेट्रिकल और परशियन पैटर्न यूज करती हैं। वे पाई के आटे को अलग-अलग रंगों में गूंथकर उससे क्रिएटिव पाई बनाना पसंद करती हैं। उनकी पाईज में ड्राय बेरीज, पालक और बीटरूट जैसी चीजों का उपयोग भी सजावट के लिए किया जाता है। फिलहाल केरिन साठ साल की है। वे अपने पति के साथ डिफरेंट पाई एंजाॅय करती देखी जा सकती हैं। इंस्टाग्राम के अलावा उनकी पाई पर आधारित एक किताब एलिगेंट पाई भी पब्लिश हुई है जिसमें 25 अलग-अलग तरह की पाईज को स्टेप बाय स्टेप बनाना सीखाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pastry designer Karin learned to cook pie from her mother-in-law, her dish which went viral on Instagram, is getting lots of compliments.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XrXWpA

https://ift.tt/2XrZdNm

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी