Hand Care Natural Remedies: हाथों को हमेशा मुलायम बनाए रखने के लिए अपनाएं यह तरीका https://ift.tt/2WSp839 नई दिल्ली। Hand Care Natural Remedies: जब बॉडी केयर की बात आती है तो, आमतौर पर हम सभी सबसे पहले चेहरे और बालों को अच्छा बनाने पर ध्यान देते हैं और उसके बाद जाकर हाथ-पैरों का नंबर आता है। लेकिन हाथ-पैरों की केयर करना भी उतना ही आवश्यक है। हाथ, जो प्रतिदिन ना जाने कितने कार्यों को करने में हमारी मदद करते हैं, उनकी देखभाल पर भी हमें ध्यान देना चाहिए। इन्हीं कार्यों को करते हुए हमारे हाथ धूल, मिट्टी, पानी, साबुन, धूप आदि के संपर्क में बार-बार आने से रूखे होकर अपनी प्राकृतिक चमक और नमी खो देते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनसे आप आसानी से अपने हाथों को मुलायम और चमकदार रख सकते हैं... 1. अगर आपकी त्वचा रूखी है तो, हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए दूध में थोड़ा सा गुलाब जल और चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर 2-3 मिनट के लिए इससे अपने हाथों की मालिश करें। इससे आपकी हाथों की रूखी त्वचा हटने के साथ हाथ निखर भी जाएंगे। 2. दूध में बादाम पाउडर,...