Beauty Tips: डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलु उपाय https://ift.tt/3jSRqC4 Health News: आंखों के चारों ओर काले घेरे हो जाने पर आप की खूबसूरती कम होने लगती है और आप थकी-थकी सी दिखने लगती हैं। भरपूर नींद न लेना, हारमोंस में बदलाव, तनाव, जंक फूड का ज्यादा सेवन आदि के कारण आंखों के चारों ओर काले घेरे होने लगते हैं। यदि समय रहते इन्हें दूर करने का प्रयास न किया जाए तो ये परमानेंट हो जाते हैं। आइए, जानते हैं सर्कल्स की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय... खुद को रखें हाइड्रेटेड शरीर से विषाक्त पदार्थों का निकलना बहुत जरूरी होता है और ऐसा तभी हो सकता है जब आप नियमित रूप से भरपूर मात्रा मेंपानी का सेवन करेंगी। अत: रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। Read More: कब्ज में राहत देता है बील का रस और इम्युनिटी बढ़ाता है शतावरी संतुलित आहार का सेवन करें जंक फूड के सेवन से बचें। इस में कई ऐसे तत्त्व होते हैं, जिन से त्वचा में सूजन हो सकती है। इस के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या होती है। अत: मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें, सलाद खाएं, नीबू, कीवी जैसे खट्टे फलों का स...