धर्मेंद्र अनिजा ने शादी की आठवीं सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए चांद पर खरीदी जमीन, इसकी प्रोसेस पूरी करने में लगा एक साल
चांद की सैर का सपना देखने वाले कई लोगों में से एक हैं अजमेर के धर्मेंद्र अनिजा और सपना। धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी सपना को जो बर्थडे गिफ्ट दिया वो उसे हमेशा याद रहेगा। धर्मेंद्र ने सपना को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर चांद पर जमीन खरीदकर दी। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी एक फर्म लूनर सोसायटी इंटरनेशनल इस जमीन को बेचती है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर एक खास तोहफा देना चाहता था। 24 दिसंबर को उनकी एनीवर्सरी थी। इस मौके पर अपनी पत्नी को कार या ज्वेलरी तो कई लोग देते हैं लेकिन मैं इन सबसे अलग कुछ गिफ्ट खरीदना चाहता था। इसलिए मैंने चांद पर जमीन खरीदकर सपना के नाम की। धर्मेंद्र ने बताया कि जमीन खरीदने की इस प्रोसेस को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। धर्मेंद्र राजस्थान के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है। धर्मेंद्र की पत्नी सपना इस गिफ्ट को पाकर बहुत खुश हुई। सपना के अनुसार मैंने कभी नहीं सोचा था कि शादी का ये यादगार उपहार मुझे मिलेगा। इस कपल ने अपनी शादी की सालगिरह पर शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसे एक प्रोफेशनल इवेंट ऑर्गेनाइजर से ऑर्गेनाइज ...