लंबे चेहरे पर अच्छे लगते हैं राउंड शेप ईयरिंग्स, ओवल फेस शेप लड़कियों के लिए बेस्ट ओवल ईयरिंग्स
आउटफिट के साथ डिजाइनर ज्वेलरी को मैच न किया जाए, तब तक लुक फीका ही रहता है। कई एक्ट्रेस भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। जानिए किस फेस पर कौन सेईयरिंग्स अच्छे लगते हैं। 1. हार्ट शेप फेस अगर आपके चेहरे का आकार दीपिका पादुकोण जैसा है यानी दिल के आकार का तो आपको हमेशा कर्व्स वाले ईयररिंग्स चुनने चाहिए। ऐसे ईयररिंग्स हार्ट शेप्ड चेहरे को सुन्दर और संतुलित दिखाते हैं। हार्ट शेप फेस के लिए झुमके भी सही विकल्प हैं। आप चाहें तो ट्रायंगल शेप के ईयरिंग्सभी ट्राय कर सकती हैं, जो चेहरे पर बहुत खूबसूरत लगेंगे। 2. राउंड फेस अगर आपके चेहरे का आकार ऐश्वर्या राय या प्रीति जिंटा की तरह गोल है, तो आपकोऐसे ईयररिंग्सपहनने चाहिए जिनसे आपका चेहरा अधिक भरा हुआ न लगे। आप अगर सही ईयररिंग्स का चुनाव करती हैं तो आपकागोल चेहरा भी लंबा नजर आने लगेगा। ऐसे चेहरे के लिए ट्रायंगल या आयताकार ईयररिंग्सबेस्ट रहेंगे। ये चेहरे के चौड़ेपन में कमी लाएंगे। कभी भी गोल चेहरे पर गोल ईयररिंग्स, झुमके और स्टड का यूज ना करें वरना ये लुक खराब करदेगा। 3. ओवल फेस अगर आपका चेहरा कैटरीना कैफ की तरह ओवल है, तो यह सबसे अच्छा फेस...